Dr Abhishek Child Care

भाजपा गोलमुरी मंडल ने कैलाशनगर एवं गोलमुरी बाजार में चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने स्वेक्षा से ली भाजपा की प्राथमिक सदस्यता

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा गोलमुरी मंडल ने कैलाशनगर एवं गोलमुरी बाजार में चलाया सदस्यता अभियान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड भाजपा द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा गोलमुरी मंडल की ओर से कैलाशनगर क्षेत्र और गोलमुरी बाजार में सदस्यता अभियान चलाया गया। गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कैलाशनगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और गोलमुरी बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समक्ष सदस्यता शिविर लगाया। अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। अभियान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वेच्छा से भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधार कार्ड सुधार और निर्माण के लिए विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर 3 से 7 फरवरी तक लगेगा 5 दिवसीय विशेष कैंप

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान पूरे झारखंड समेत जमशेदपुर में ऐतिहासिक रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है, और जनता भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रही है। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनाना है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, अभियान के जिला संयोजक डॉ राजीव कुमार, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, अशोक सामंता, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, अभिमन्यु सिंह, बिनोद झा, अमरेंद्र कुमार, दीपक सिंह, नौशाद खान, लक्ष्मण बेहरा, बच्चा बाबू शर्मा, संदीप आईच, दीपक मुखर्जी समेत अन्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator