गोविंदपुर में 81 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत चार युवक धराए, भेजे गए जेल

By Muskan Thakur

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री में शामिल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ये भी पढे : Balaji Infrastructure Accident: सन्नी यादव के परिजनों को 8 लाख मुआवजा दिलाने में सफलता हासिल

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों में शेषनगर (गोविंदपुर) निवासी गौरव कुमार उर्फ अमर, बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती का इमरान, सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली का जम्मुवन महतो्र, तथा तमोलिया (कपाली ओपी क्षेत्र) का लखन मांझी शामिल हैं।तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन और 2550 रुपये नकद जब्त किए। जांच में पता चला है कि यह राशि नशा पदार्थ बेचकर जुटाई गई थी।

थाना प्रभारी ने ये कहा

गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया रोड किनारे जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई और चारों युवकों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस का मानना है कि सभी युवक ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन से जुड़े हुए थे

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---