सोशल संवाद / जमशेदपुर: उत्तरी छोटा गोविंदपुर स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को ARVAT Foundation एवं Nuvoco Cement के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 से अधिक लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
यह भी पढे : मानगो में युवती से मोबाइल छिनतई का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल और बाइक बरामद
शिविर में लोगों के लिए आंखों की जांच, फिजिशियन परामर्श, दंत जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी दी गईं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
Centre for Sight Hospital, साकची की टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। वहीं डॉ. दीपिका ने फिजिशियन और डॉ. सृष्टि ने डेंटल सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दीं। नर्सिंग सेवाओं में रेनू और अनुराग समेत स्वास्थ्य टीम के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
पंचायत प्रतिनिधियों समेत कई संस्थाओं की सहभागिता
स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ Nuvoco की CSR टीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) और डाक विभाग (India Post) के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुखिया रंजीत सिंह, पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह (भोला) और उपमुखिया दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहे। Nuvoco CSR टीम की ओर से किशुन मुर्मू, जकता सोरेन, मधु सिंह, लक्ष्मी देवी, श्रीदयाल सिंह, हरिंदर मिश्रा और सिलेख कुमार सिंह उपस्थित रहे।
DLSA की ओर से सुनीता कुमारी, जोबा रानी बास्के, सुनीता कुमारी झा और रीना तिवारी ने सहभागिता की।
India Post ने लोगों को योजनाओं की दी जानकारी
शिविर के दौरान India Post के रिलेशनशिप मैनेजर निशांत कुमार ने लोगों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ डिजिटल और वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को इन सेवाओं से मिलने वाले लाभ के प्रति जागरूक किया।
भविष्य में भी जारी रहेंगे जनहितकारी कार्यक्रम
शिविर के सफल आयोजन पर ARVAT Foundation ने Nuvoco Cement, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों, DLSA और India Post के सभी प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। संस्था की ओर से कहा गया कि समुदाय के स्वास्थ्य, जागरूकता और सामाजिक विकास के लिए भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।











