---Advertisement---

जमशेदपुर से कोलकाता की उड़ान मई में हो सकती है बंद

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : शहर से कोलकाता की उड़ान सेवा मई से बंद हो सकती है। इससे जमशेदपुर से विमान से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी। सरकार द्वारा सब्सिडी खत्म करने की घोषणा के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। विमान एजेंसी भी जमशेदपुर से कोलकाता की उड़ान सेवा बंद करने को तैयार है। जनवरी 2026 में अनुबंध खत्म होने के बाद 8 मई तक विस्तार मिला है।

ये भी पढे : अप्रैल दूसरे सप्ताह से शुरू होगी जनगणना की प्रक्रिया

मई में वीजीएफ सहायता और अन्य सब्सिडी बंद होने से विमान उड़ाना संभव नहीं होगा। मालूम हो कि भुवनेश्वर से जमशेदपुर नौ सीटर विमान सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी 2023 को सोनारी एयरपोर्ट से किया था। इसके बाद एजेंसी ने जमशेदपुर से कोलकाता की सेवा शुरू की। भुवनेश्वर से विमान जमशेदपुर आकर कोलकाता जाती थी और फिर लौटकर जमशेदपुर से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरती थी। हालांकि, एक महीने बाद जमशेदपुर से कोलकाता जाना संभव नहीं होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version