---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

अरका जैन यूनिवर्सिटी (एजेयू) में एआई व साइबर सिक्योरिटी से लेकर फिनटेक तक तैयार हो रही ‘फ्यूचर रेडी’ वर्कफोर्स

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
अरका जैन यूनिवर्सिटी (एजेयू) में एआई व साइबर सिक्योरिटी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : समय रफ्तार और बाजार की मांग के अनुसार रोजगार के मायने भी बदल रहे हैं। वर्तमान में कॉर्पोरेट जगत में सिर्फ एक पारंपरिक डिग्री के सहारे बेहतरीन नौकरी पाना अब आसान नहीं रह गया है। आज के युग में कंपनियों को ऐसे युवाओं की तलाश है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग और फिनटेक जैसी आधुनिक तकनीकों में न सिर्फ निपुण हों, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव (प्रैक्टिकल नॉलेज) भी हो। समय की इसी मांग और इंडस्ट्री की जरूरतों को भांपते हुए, जमशेदपुर की “अरका जैन यूनिवर्सिटी (एजेयू)” ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने 15 ऐसे विशेष ‘इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स’ शुरू किए हैं, जो सीधे तौर पर छात्रों को भविष्य की नौकरियों (फ्यूचर जॉब्स) के लिए तैयार करते हैं।

यह भी पढ़े : झारखंड के राज्य विश्वविद्यालयों में लागू होगा Single Nodal Account, पूरी वित्तीय व्यवस्था होगी डिजिटल

क्या है इन कोर्सेज की खासियत?

यूनिवर्सिटी प्रबंधन के अनुसार, ये सभी नए प्रोग्राम्स देश की दिग्गज औद्योगिक संस्थाओं के साथ मिलकर डिजाइन किए गए हैं। इसका मकसद यह है कि विद्यार्थी सिर्फ किताबें न पढ़ें, बल्कि पढ़ाई के दौरान ही यह भी जान लें कि आज की इंडस्ट्री में कौन-कौन सी नई तकनीकें और कार्यशैलियां इस्तेमाल हो रही हैं। इन प्रोग्राम्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि विद्यार्थियों को “इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप” और उद्योग विशेषज्ञों (इंडस्ट्री एक्सपर्टस) के सीधे मार्गदर्शन का लाभ मिले।

तकनीक के क्षेत्र में एआई और साइबर सिक्योरिटी पर खास जोर

आज शायद ही कोई ऐसा सेक्टर बचा हो, जहां एआई (एआई) और डेटा साइंस का दखल न हो। इसे ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी ने तकनीकी शिक्षा को नया रूप दिया है। यहां विद्यार्थियों के लिए निम्न आधुनिक विकल्प उपलब्ध हैं।

तकनीकी प्रोग्राम्स

  • बी.टेक. (B.Tech) – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस
  • बीसीए (BCA) – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डीप लर्निंग
  • एमसीए (MCA) – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डीप लर्निंग
  • बीसीए (BCA) – साइबर सिक्योरिटी (डिजिटल सुरक्षा के बढ़ते खतरे और इसकी भारी मांग को देखते हुए)

डिजिटल इकोनॉमी के नए महारथी : बिजनेस और फाइनेंस

सिर्फ आईटी सेक्टर ही नहीं, बल्कि फाइनेंस और व्यापार की दुनिया भी अब पूरी तरह से डिजिटल हो चुकी है। बाजार में फिनटेक और कैपिटल मार्केट के जानकारों की भारी मांग है। युवाओं को इस नए बाजार का लीडर बनाने के लिए एजेयू ने कई रोजगारोन्मुखी प्रोग्राम्स का संचालन किया जा रहा है।

एजेयू में संचालित रोजगारोन्मुखी प्रोग्राम्स

  • बीबीए (BBA) – फिनटेक एंड एआई
  • बी.कॉम. (B.Com) – फाइनेंस एंड अकाउंटिंग विद एआई
  • बीबीए (BBA) – डिजिटल मार्केटिंग
  • बीबीए (BBA) – कैपिटल मार्केट
  • बी.कॉम. (B.Com) – कैपिटल मार्केट

हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में बंपर संभावनाएं

देश में हेल्थकेयर और टूरिज्म सेक्टर लगातार अपने पंख फैला रहा है। इस क्षेत्र में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की कभी कमी न हो, इसके लिए यूनिवर्सिटी ने कई स्पेशलाइज्ड प्रोग्राम शुरू किए हैं। इनमें मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस के साथ ही हॉस्पिटैलिटी एंड ग्लोबल टूरिज्म जैसे शानदार कोर्स शामिल हैं।

क्लास के बाहर मिलती है असली ट्रेनिंग

अरका जैन यूनिवर्सिटी प्रबंधन का मानना है कि विद्यार्थियों को जॉब रेडी बनाने की असली तैयारी कैम्पस के अंदर नहीं, बल्कि फील्ड में होती है। यही वजह है कि इन सभी 15 विशेष कार्यक्रमों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के लेक्चर्स को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है। इससे विद्यार्थियों को डिग्री पूरी होने से पहले ही इंडस्ट्री के ‘वर्क कल्चर’ को समझने का मौका मिलता है। इससे उनका प्लेसमेंट लगभग तय हो जाता है।

सत्र 2026 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू

यूनिवर्सिटी के इस ‘फ्यूचर रेडी’ विजन का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर यह है कि शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वर्तमान में एजेयू में डिप्लोमा, स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी (Ph.D.) स्तर के 40 से अधिक रोजगारोन्मुख प्रोग्राम्स में एडमिशन शुरू हो चुका है। चूंकि इन विशेष कोर्सेज में सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.arkajainuniversity.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन से जुड़ी हर तरह की जानकारी के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 7371037371 पर भी सीधे संपर्क कर सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version