सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड की Ghatsila Assembly सीट पर हो रही मतगणना में लगातार राउंड बदलते ही चुनावी तस्वीर भी बदलती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने मज़बूत बढ़त बनाई थी। उन्हें शुरुआती गणना में 5,450 वोट मिले थे और वे 2,164 वोटों से आगे चल रहे थे।

यह भी पढ़ें: Ghatsila by-election: सुबह 8 बजे शुरू हुई काउंटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वहीं JLKM उम्मीदवार रामदास मुर्मू शुरुआत में दूसरे स्थान पर थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन तीसरे नंबर पर थे। हालांकि दूसरे राउंड के बाद मुकाबले में बड़ा बदलाव आया। भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल ने बढ़त पकड़ते हुए दूसरे स्थान पर आते हुए रामदास मुर्मू को पीछे छोड़ दिया। इस दौरान उन्हें करीब 5,464 वोट मिले जबकि सोमेश सोरेन ने करीब 10,919 वोटों के साथ अपनी बढ़त बरकरार रखी।
अब तीसरे राउंड के बाद फिर से समीकरण दिलचस्प हो गए हैं। ताज़ा आंकड़ों में सोमेश सोरेन आगे हैं और भाजपा के बाबूलाल सोरेन 8,569 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। JLKM उम्मीदवार रामदास मुर्मू अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
वहीं, इस उपचुनाव में NOTA ने भी ध्यान खींचा है और इसे अब तक 505 वोट मिले हैं। अभी गिनती जारी है और अंतिम परिणाम का हर चरण चुनावी माहौल को और अधिक दिलचस्प बना रहा है। ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव
मतगणना- राउंड 03
- बाबूलाल सोरेन, भाजपा-8569
- सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 16110
- पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -157
- पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 60
- रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-5278
- नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-60
- परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-39
- बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-31
- मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-106
- मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 114
- रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 66
- विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-212
- डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 306
- NOTA- 505








