Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

स्वर्णरेखा आरती आयोजन समिति के द्वारा शिवरात्रि के दिन होगी गंगा आरती

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
स्वर्णरेखा आरती आयोजन समिति के द्वारा शिवरात्रि के दिन होगी गंगा आरती
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी के अगुवाई में स्वर्णरेखा आरती आयोजन समिति के द्वारा आस्था का संगम कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में हैं,स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर आयोजन के संरक्षक बन्ना गुप्ता जी के निर्देश पर सफाई कार्य जारी हैं, उनके कार्यकर्त्ता और जुस्को एवं जमशेदपुर अशेष के दर्जनों कर्मचारी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगे हैं!

यह भी पढ़े : जेडआरयूसीसी की बैठक कोलकाता में संपन्न, टाटानगर से यात्री सुविधा में बढोत्तरी की मांग पर चर्चा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम के तैयारियों के संदर्भ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए आयोजन समिति के मनोज झा ने बताया कि कुंभ के इस विश्व विख्यात मुहूर्त पर शिवरात्रि के पावन अवसर पर जो लोग कुंभ नहीं जा सकें हैं वे स्वर्णरेखा घाट पर संध्या बेला में मनमोहक आरती का आनंद लें सकते हैं जिसमें बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य मोहित जी के नेतृत्व में काशी के पंडित भव्य स्वर्णरेखा आरती करेंगे, इसके साथ ही नदी पूजन भी स्थानीय पुरोहितों के देख रेख में किया जायेगा, जिसमें संध्या 5 बजे पहले नदी पूजन उसके बाद भव्य आरती का आयोजन होगा, इस दौरान अलौकिक पुष्प वर्षा एवं सुन्दर आतिशबाजी भी की जाएगी!

उन्होंने बताया कि इसको लेकर निमंत्रण पत्र बाँटे जा रहे हैं,इस बार एक लाख से ज्यादा लोगों का जुटान होगा एवं शिव जी से जुडी विभिन्न कलाकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, साथ ही स्थानीय कलाकार भजनो की अमृत वर्षा करेंगे!

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन समिति के मनोज झा, बबुआ झा, सुरेंद्र गुप्ता, अजय मिश्रा, बबन शुक्ला, लखीन्द्र करुआ, अनिल सिंह, ईश्वर सिंह, प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, अश्वनी सिंह, सुनील गुप्ता, कैलाश रजक समेत आयोजन समिति के अन्य लोग उपस्थित रहे!

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator