Advertisement 2

गंगा सप्तमी आज, जाने इस दिन का महत्त्व और शुभ मुहूर्त

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क:  आज गंगा सप्तमी मनाई जा रही है ।हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव की जटाओं में पहुंची थीं। हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का बहुत अधिक महत्व होता है। इस पावन दिन विधि- विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाती है।

गंगा सप्तमी शुभ मुहूर्त

वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का प्रारंभ 26 अप्रैल 2023 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से हो रहा है । इसकी समाप्ति अगले दिन 27 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर होगी ।

गंगा सप्तमी का महत्व

हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का बहुत ही खास महत्व है ।मान्यता है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है । गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है । इस दिन दान करना भी बहुत फलदायी माना जाता है ।दाम्पत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होती है और दंपतियों को संतान सुख भी प्राप्त होता है ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version