Advertisement 2

गैस सिलेंडर की कीमत 59 रुपये घटी, जानें झारखंड के दाम

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
Gas cylinder price reduced by Rs 59,
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने राहत दी है। गैस सिलेंडर की कीमत में कमी कर दी है। इसमें 59 रुपये की कमी की गई है। फिलहाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटाई गई है। नई कीमत 1 जुलाई, 2025 से लागू हो गई।

यह भी पढ़े : रांची के ओरमांझी टोल प्लाजा पर जबरन वसूला जा रहा है दोगुना शुल्क, मान्य फास्टैग को ब्लैकलिस्ट बताकर हो रही है पैसे की उगाही

कमर्शियल सिलेंडर सस्‍ता

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 8 अप्रैल को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जून, 2025 में इसकी कीमत 1878.00 रुपये हो गई थी। जुलाई, 2025 में इसकी कीमत 1819.00 रुपये हो गई। इसके दाम में 59 रुपये की कमी की गई।

घरेलू में बदलाव नहीं

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये हो गई थी। नई कीमत 6 अप्रैल, 2025 से लागू कर दी गई थी। फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों को 1 जुलाई, 2025 से भी घरेलू सिलेंडर के लिए यही राशि चुकानी होगी।

5 केजी के दाम

कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत मार्च, 2024 में 357 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। इसकी कीमत 9 मार्च, 2024 से 321.50 रुपये हो गई थी। कीमत 8 अप्रैल, 2025 को बढ़ाकर 339.50 रुपये कर दी गई थी। जुलाई, 2025 में भी ग्राहकों को इसके लिए 339.50 रुपये देने होंगे।

10 केजी की कीमत

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की 1 मार्च, 2024 में कीमत 693.00 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। मार्च, 2024 से कीमत 622.50 रुपये कर दी गई थी। कीमत 8 अप्रैल, 2025 को 658.00 कर दी गई थी। जुलाई, 2025 में भी यही कीमत चुकानी होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version