---Advertisement---

गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनर, मिली ₹50 लाख इनामी राशि, फरहाना भट्ट रहीं रनर‑अप

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
Gaurav Khanna is declared the winner of Bigg Boss 19

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: टीवी का सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त हो गया। इस बार शो का खिताब जीतने वाले हैं टीवी सुपरस्टार गौरव खन्ना। उन्होंने तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और सिंगर अमाल मलिक जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। शो की रनर‑अप रहीं फरहाना भट्ट। गौरव को जीत के साथ 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली।

यह भी पढ़ें: लाफ्टर शेफ 3: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने तेजस्वी प्रकाश के साथ किया फ्लर्ट, कहा, मैं तुम्हारे लिए अपनी जान दे दूंगा

गौरव खन्ना की गेम पूरी तरह से शांत और समझदारी भरी रही। उन्होंने शो में किसी भी विवाद में हिस्सा नहीं लिया और हर टास्क में अपनी स्ट्रेटेजिक प्लानिंग और छाप छोड़ी। शो की आम धारणा है कि जो चिल्लाता है और जोर-जोर से अपनी बात रखता है, वही जीतता है। लेकिन गौरव ने इसे बदलकर दिखाया कि शांत और समझदार अंदाज से भी जीत हासिल की जा सकती है।

फिनाले में सलमान खान ने अपने मजेदार अंदाज से सभी को एंटरटेन किया। उन्होंने रनर‑अप फरहाना भट्ट की हल्की मजाकिया खिंचाई भी की। इसके बाद सलमान ने गौरव खन्ना का नाम विजेता के रूप में घोषित किया।

टॉप-5 कंटेस्टेंट्स में सबसे पहले अमाल मलिक बाहर हुए, उसके बाद तान्या मित्तल का एविक्शन हुआ। इसके बाद प्रणित मोरे शो से बाहर हुए। इस ग्रैंड फिनाले ने दर्शकों को हंसी, मस्ती और ड्रामा का पूरा मज़ा दिया।

गौरव खन्ना की जीत इस बात को साबित करती है कि समझदारी, शांत स्वभाव और स्ट्रेटेजी से भी रियलिटी शो में सफलता पाई जा सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---