---Advertisement---

देवघर में गौतम अडानी ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, गोड्डा में सीमेंट प्लांट का ऐलान जल्द

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Gautam Adani worships Baba Baidyanath देवघर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड के देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में रविवार सुबह देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी पहुंचे। मंदिर परिसर में उन्होंने विधि-विधान के साथ जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें: कलम का कारवां: साहित्यसिंधिका व हयूमन्स ऑफ जमशेदपुर मंच पर गूंजी संघर्ष की प्रेरक कहानियां

पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में अडानी ने कहा कि वे लंबे समय से बाबाधाम आकर दर्शन करने की इच्छा रखते थे। उन्होंने बताया कि बाबा वैद्यनाथ के दरबार में माथा टेककर उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। साथ ही उन्होंने झारखंड और देश की समृद्धि, सुख-शांति और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।

मंदिर दर्शन के बाद वे सीधे गोड्डा पहुंचे, जहां स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बातचीत में उन्होंने संकेत दिया कि गोड्डा में जल्द ही एक नए सीमेंट प्लांट की स्थापना की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

अगर यह परियोजना धरातल पर उतरती है तो इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो सकते हैं। झारखंड में निवेश की संभावनाओं के बीच अडानी समूह की यह पहल अहम मानी जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version