Ghatsila Police Awareness Campaign: आदिवासी महोत्सव में युवाओं को नशे और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ghatsila Police Awareness Campaign: आदिवासी महोत्सव में युवाओं को नशे और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / घाटशिला: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मऊभंडार स्थित ताम्र मैदान में आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव के समापन समारोह में घाटशिला पुलिस ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस ने मंच से आम लोगों, खासकर युवाओं को NDPS (नशीले पदार्थों) से जुड़े अपराध, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढे : जमशेदपुर के संवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा से मारपीट, TMH में चल रहा इलाज

घाटशिला थाना प्रभारी भूषण कुमार के अनुसार, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे और साइबर अपराधों से दूर रखना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

नशे और साइबर अपराध के खिलाफ चलेगा अभियान

पुलिस ने लोगों को बताया कि नशीले पदार्थों से जुड़े अपराध और साइबर ठगी समाज के लिए गंभीर चुनौती हैं। इनके रोकथाम के लिए घाटशिला पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके साथ ही ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ छापेमारी और कानूनी कार्रवाई भी जारी रहेगी।

समाज के सभी वर्गों से मांगा सहयोग

घाटशिला पुलिस ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सिविल सोसाइटी, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, स्वयंसेवी संगठनों और मीडिया कर्मियों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि नशे और साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए केवल पुलिस का प्रयास पर्याप्त नहीं है। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

युवाओं को जागरूक करना प्राथमिकता

पुलिस ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने, साइबर ठगी से बचने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

घाटशिला पुलिस ने सामाजिक जागरूकता के इस अभियान में आम जनता और मीडिया से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version