गोगो योजना जुमला के अलावा कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
गोगो योजना जुमला के अलावा कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: सामाजिक चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी की झारखंड के लिए प्रस्तावित गोगो योजना को जुमला बताया है। उनके अनुसार झारखंड की हेमंत सरकार बेटियों एवं मां बहनों के लिए योजनाएं लेकर आई है और उसके काउंटर में यह प्रलोभन देने की कोशिश है।

झारखंडी स्वाभिमानी होते हैं और उनके प्रलोभन में आने वाले नहीं हैं। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार सत्ता पाने के लोभ में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है। जिस पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को यूपीए की उपज बताती थी और भ्रष्टाचार की जननी बताते नहीं थकती रही है, भाजपा ने उसे गले लगाने में देरी नहीं की।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

यह भी पढ़े : भाजपा की पंचप्रण की घोषणा ऐतिहासिक – काली शर्मा

झामुमो के परिवारवाद पर प्रश्न उठाने वाले भाजपा नेताओं को सीता सोरेन को अपनी पार्टी में लेते हुए जरा भी शर्म नहीं आई। अब इनका यह आलम है कि जिस कमलेश सिंह पर आरोप लगाते थे उसे भी गले लगा बैठे हैं। पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही पर दवा घोटाले का मामला चल रहा है और वे पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी में है और उन्हें टिकट भी दे रही है।

भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम फ्री की रबड़ी नहीं बांटेंगे। फ्री राशन योजना क्या है, मुफ्त आवास योजना क्या है, लोगों को फ्री बिजली देने का वायदा क्या है। 2014 का साल लोगों को अच्छी तरह याद है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी भाषण में 15 लाख अकाउंट में देने, काला धन लाने, एक करोड़ लोगों को रोजगार देने, किसान का मुनाफा दुगना करने, वन रैंक वन पेंशन जैसी योजनाओं की घोषणा की। बाद में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, वह तो चुनावी जुमला था।

झारखंड में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी का शासन रहा है उसे समय इन्हें मैया योजना गोगो योजना याद नहीं आया।  अभी फॉर्म बंटवां कर ड्रामा कर रहे हैं। फार्म भी बीजेपी, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी,  जैसे धार्मिक संगठनों से जुड़े परिवार की महिलाएं ही लाइन में लगकर फॉर्म लेने का ड्रामा कर रही है और आम लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सत्ता पाने के लिए जितनी भी योजना लेकर आए, उनकी कोई भी कोशिश यहां की जनता कामयाब नहीं होने देगी। जमीन के फर्जी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया, झारखंड मुक्ति मोर्चा को तोड़ने की कोशिश हुई, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और सीता सोरेन को जेएमएम से तोड़ा गया, झारखंडी जनता नहीं भूली है और आने वाले चुनाव में भाजपा और उसके गठबंधन आजसू पार्टी और जनता दल यू को सबक सिखाएंगे ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---