Dr Abhishek Child Care

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक दिन में चांदी 17 हजार और सोना करीब 3 हजार सस्ता

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Gold and silver prices fall sharply सोना-चांदी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कीमती धातुओं के दाम में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी के दाम में बड़ी  गिरावट, जानिए आज का ताजा रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर करीब 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है, जो पहले 1,55,000 रुपये से ऊपर थी। गहनों में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है, वहीं 18 कैरेट सोने के भाव में भी अच्छी-खासी कमी दर्ज की गई है।

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक ही दिन में चांदी के भाव में करीब 16 से 17 हजार रुपये प्रति किलो तक की कमी दर्ज की गई, जिससे बाजार में खरीदारी की संभावना बढ़ी है।

अगर रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो गिरावट और भी बड़ी दिखाई देती है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर हाल के हफ्तों में सोना और चांदी दोनों अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक सस्ती हो चुकी है, जबकि सोने के दाम भी रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। उनका कहना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए स्थिति संतुलित रह सकती है, लेकिन कम समय के निवेश में जोखिम बना रह सकता है। बाजार के जानकार निवेश से पहले कीमतों के रुझान और जोखिम को ध्यान में रखने की सलाह दे रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version