सोशल संवाद/डेस्क : सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹284 कम होकर ₹96,737 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,021 पर था।
यह भी पढ़े : इन्फ्लुएंसर्स की नई पसंद — माचा! जानिए इसके हैरान कर देने वाले फायदे
वहीं चांदी की कीमत ₹556 कम होकर ₹1,07,024 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,07,580 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,440 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,250
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,100
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,100
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,100
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,340 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,150