सोशल संवाद/डेस्क : बजट पेश होने के एक दिन बाद यानी आज, 2 फरवरी को सोना और चांदी मार्केट में लगातार तीसरे दिन गिरावट है। आज यानी 2 फरवरी को वायदा बाजार में चांदी करीब 23 हजार रुपए (9%) गिर गई।
1 किलो चांदी का भाव 2.41 लाख रुपए पर आ गया। सोने में भी करीब 7 हजार रुपए (6%) की गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1.40 लाख रुपए पर आ गया है।
यह भी पढे : चांदी दो दिन में ₹1.36 लाख सस्ती, सोना ₹31 हजार सस्ता
सर्राफा बाजार में 2.36 लाख पर आई चांदी
सर्राफा बाजार में भी आज चांदी 29,255 रुपए और सोना 6,427 रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 2,36,496 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,270 रुपए पर आ गया है।
तीन दिन में सोना ₹30 हजार और चांदी ₹1.60 लाख सस्ती
वायादा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दाम में दो दिन में 30 हजार रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 1.69 लाख रुपए पर पहुंच गया था, जो आज 1.40 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी की कीमत में 1.60 लाख रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 4.01 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो आज 2.40 लाख रुपए पर ट्रेड कर रही है।










