सोशल संवाद/डेस्क : सोने और चांदी की कीमतों में आज (11 अगस्त) गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 741 रुपए घटकर 1,00,201 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को इसके दाम 1,00,942 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

यह भी पढ़े : सोना ₹1,00,904 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर:₹1.04 लाख तक जा सकता है
वहीं, एक किलो चांदी 424 रुपए गिरकर 1,14,308 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 1,14,732 रुपए किलो प्रति पर थी। शुक्रवार को सोने के दाम 1,01,406 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया थे। वहीं, चांदी के दाम 23 जुलाई को अपने ऑल टाइम हाई 1,15,850 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए थे।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 93,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,430 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 93,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,280 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 93,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,280 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 93,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,280 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 93,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,800 रुपए है।








