---Advertisement---

सोना 4 दिनों में ही ₹3,282 महंगा हुआ:चांदी ₹3,886 बढ़कर ₹98,492 किलो बिक रही, इस साल ₹1.10 लाख तक जा सकता है गोल्ड

By Riya Kumari

Published :

Follow
Gold became costlier by ₹3,282 in just 4 days:

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सोने-चांदी के दाम में आज यानी 22 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹274 बढ़कर ₹95,583 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹95,309 प्रति 10 ग्राम थी।

यह भी पढ़े : ‘ये भारत है, मैं हिंदी बोलूंगी’:बेंगलुरु में कन्नड़ नहीं बोलने पर बिहार की SBI मैनेजर-कस्टमर में बहस; ट्रांसफर पर CM सिद्धारमैया बोले- थैंक्यू

इस हफ्ते सिर्फ 4 कारोबारी दिनों में ही सोना ₹3,282 महंगा हो चुका है। बीते शनिवार को ये ₹92,301 पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी ₹3,886 बढ़ चुकी है । एक्सपर्ट्स के अनुसार डॉलर के कमजोर होने और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है।

वहीं, चांदी आज ₹1,160 बढ़कर ₹98,492 प्रति किलो बिक रही है। एक दिन पहले चांदी का दाम 97,332 रुपए था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,060 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,910 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,910 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,910 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,960 रुपए है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---