Advertisement 2

सोना दो दिन में ₹4 हजार  हुआ महंगा

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोना दो दिन में ₹4 हजार हुआ महंगा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने के दाम में आज यानी 24 फरवरी को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,021 रुपए बढ़कर 1,59,241 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,58,220 रुपए पर था।

यह भी पढे : सोना- चांदी में तेजी, जानिए आज का ताजा रेट

सोना 2 कारोबारी दिनों में 4 हजार महंगा हुआ है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 1,163 रुपए गिरकर 2,62,912 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,64,075 रुपए किलो थी।

इस साल सोना 26,000 रुपए और चांदी 33,000 रुपए महंगी हुई

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 26,000 रुपए और चांदी 33,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version