सोशल संवाद / डेस्क : सोना-चांदी के दाम आज बढ़ गए हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,944 रुपए महंगा होकर 1.23 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत 3,988 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातर गिरावट के कारण अब सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ने लगी है। इससे आने वाले दिनों में इसके दामों में बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि, इनकी एकमुश्त खरीदारी या निवेश से अभी बचना चाहिए।
यह भी पढे : टेल्को हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ के छात्रों ने संविधान के सुरक्षा का लिया संकल्प
चांदी एक दिन पहले 9,680 रुपए सस्ती होकर 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई थी। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव था। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,907 रुपए घटकर 1.21 लाख रुपए पर आ गई थी।
सोने की खरीदारी किश्तों में करें
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें।











