सोना आज 2328 रुपए महंगा, ₹1.44 लाख पहुंचा:चांदी 1749 रुपए बढ़कर 1.88 लाख पहुंची

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोना आज 2328 रुपए महंगा, ₹1.44 लाख पहुंचा:चांदी 1749 रुपए बढ़कर 1.88 लाख पहुंची

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी दोनों महंगे हो गए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,328 रुपए चढ़कर करीब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

यह भी पढे : 1.23 लाख रुपये किलो है इस मिठाई की कीमत, 9 ग्राम के पीस का दाम 1,111 रुपये

इससे पहले 4 नवंबर को यह 1.42 लाख रुपए पर था। एक किलो चांदी 1,749 रुपए चढ़कर 1.88 लाख रुपए पर हो गई है, जो बुधवार को 1.86 लाख रुपए पर थी। सोने की कीमत नवंबर में लगातार 4 दिन से बढ़ रही है और यह 6,426 हो गया है, वहीं चांदी की कीमत 7,910 बढ़ी है। 2 नवंबर को 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपए और 1 किलो चांदी 1.80 लाख रुपए पर थी।

सोना इस साल 11 हजार रुपए महंगा और चांदी ₹43 हजार गिरी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10,755 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 42,538 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.44 लाख रुपए पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 1.88 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version