1.23 लाख रुपये किलो है इस मिठाई की कीमत, 9 ग्राम के पीस का दाम 1,111 रुपये

By Riya Kumari

Published :

Follow
1.23 लाख रुपये किलो है इस मिठाई की कीमत, 9 ग्राम के पीस का दाम 1,111 रुपये

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दीपावली पर मिठाइयों के बाजार में इस बार एक ऐसी खास मिठाई चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ‘त्योहार अशर्फी’ नाम से एक खास मिठाई पेश की गई है। दिखने में सोने के सिक्के जैसी इस मिठाई की कीमत 1.23 लाख रुपये प्रति किलो है। खास बात यह है कि इसका महज 9 ग्राम का एक टुकड़ा 1,111 रुपये में मिल रहा है। अपनी शाही बनावट और कीमत के कारण यह मिठाई लोगों का ध्यान खींच रही है।

यह भी पढे : मेधावी छात्रों के लिए सीताराम जिंदल फाउंडेशन स्कॉलरशिप

9 ग्राम मिठाई की कीमत 1,111 रुपये

जयपुर के त्योहार आउटलेट की ओर से पेश की गई इस मिठाई का एक पीस 9 ग्राम का है। इसकी कीमत 1,111 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके नौ पीस वाले एक बॉक्स की कीमत 9,999 रुपये है। इस हिसाब से एक किलो मिठाई की कीमत करीब 1.23 लाख रुपये बैठती है।

आउटलेट की संस्थापक सीए अंजलि जैन के मुताबिक, 1,111 रुपये की कीमत शुभ मानी जाने वाली संख्या को ध्यान में रखकर तय की गई है। इसे खास तौर पर दीपावली पर लग्जरी गिफ्ट के रूप में पेश किया गया है।

बादाम, स्वर्ण भस्म और केसर से होती है तैयार

‘त्योहार अशर्फी’ की सबसे बड़ी खासियत इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री है। इसके अंदर बादाम का मिश्रण तैयार किया गया है, जिसमें स्वर्ण भस्म यानी खाने योग्य सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसके ऊपर सोने का वर्क और केसर की परत चढ़ाई जाती है।

इस मिठाई को पुराने समय में राजा-महाराजाओं द्वारा उपहार के रूप में दी जाने वाली सोने की अशर्फियों से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य उसी शाही परंपरा को मिठाई के रूप में नए अंदाज में पेश करना है।

नौ रत्नों से प्रेरित काजू कतली भी खास

त्योहार आउटलेट ने ‘त्योहार अशर्फी’ के साथ ‘त्योहार नवरत्न’ नाम से काजू कतली की नौ अलग-अलग किस्में भी पेश की हैं। इन्हें पारंपरिक रत्नों के रंग और स्वाद से प्रेरित होकर तैयार किया गया है।

इसमें पिस्ता वाली हरी काजू कतली को पन्ने, केसर वाली पीली काजू कतली को पुखराज, गुलाब के स्वाद वाली मिठाई को मूंगे और स्ट्रॉबेरी वाली लाल काजू कतली को माणिक से प्रेरित बताया गया है।

इसके अलावा क्लासिक, गुलाब, आम और माचा फ्लेवर की काजू कतली भी इस कलेक्शन में शामिल हैं। आउटलेट की संस्थापक के अनुसार, मिठाइयों में कृत्रिम रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों और स्वादों का इस्तेमाल किया गया है।

दीपावली के लिए खास लग्जरी गिफ्ट

दीपावली पर मिठाई के डिब्बे उपहार में देने की परंपरा पुरानी है। हालांकि, बदलते दौर में मिठाइयों को नए स्वाद और आकर्षक अंदाज में पेश किया जा रहा है। जयपुर की ‘त्योहार अशर्फी’ इसी का एक उदाहरण है।

सोने के सिक्के जैसी दिखने वाली यह मिठाई सामान्य मिठाइयों से काफी अलग है। 9,999 रुपये का इसका विशेष बॉक्स उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो दीपावली पर कुछ अलग और महंगा उपहार देना चाहते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version