सोशल संवाद/डेस्क : सोने के दाम में आज यानी 5 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹220 बढ़कर ₹93,734 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹93,954 थी।
यह भी पढ़े : आपका पैसा- क्रेडिट कार्ड कहीं कंगाल न कर दे:कभी न करें ये 8 गलतियां
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹407 गिरकर ₹93,718 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,125 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
अपने ऑल टाइम हाई से 5,366 रुपए कम हुई सोने की कीमत
सोना की कीमत बीते 11 दिनों में अपने ऑल टाइम हाई से 5,366 रुपए कम हो चुकी है। वहीं चांदी की की बात करें तो इसकी कीमत 7,216 रुपए कम हो चुकी है। सोने ने 22 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।