सोशल संवाद/डेस्क : सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,643 गिरकर 1.36 लाख रुपए पर आ गए हैं। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत भी इस हफ्ते 4,868 रुपए गिरकर 1.78 लाख रुपए पर आ गई है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 6 नवंबर को सोना 1.41 लाख रुपए और चांदी 1.83 लाख रुपए पर थी।
ऑल टाइम हाई से 2.08 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.08 लाख रुपए सस्ती हो गई है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 40 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।











