सोशल संवाद/डेस्क : सोने के दाम में आज यानी 2 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹968 गिरकर ₹93,393 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,361 थी। इस हफ्ते सोना अब तक ₹2,238 गिर चुका है। पिछले शनिवार को सोना ₹95,631 पर था।
यह भी पढ़े : शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए सुबह करें ये 6 सरल योगासन
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹86 बढ़कर ₹94,200 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,114 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सोने में गिरावट के 3 प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर की मजबूती: सोने की कीमतें आमतौर पर अमेरिकी डॉलर के साथ उल्टा संबंध रखती हैं। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतें कम हो जाती हैं।
वैश्विक मांग में कमी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग में कमी आई है। ज्वैलर्स और स्टॉकिस्टों में इसकी मांग घटी है। ये भी इसकी कीमतों में गिरावट का कारण बनी है।
मुनाफा वसूली : बीते दिनों सोने की कीमतें तेजी से बढ़ने के बाद अब निवेशक गोल्ड बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में शॉर्ट टर्म में सोने में और गिरावट आ सकती है।