सोशल संवाद/डेस्क : सोने की कीमतों में 26 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 610 रुपए घटकर 1.61 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2,299 रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए पहुंच गई।

यह भी पढ़े : छठी से 12वीं तक की छात्राओं को सरकार देगी सैनिटरी पैड
इस साल सोना ₹28 हजार महंगा हो चुका
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 29 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.61 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।









