---Advertisement---

Gold-Silver में गिरावट, जानिए कितना घटा, क्या है आज का रेट

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Gold-Silver prices fall, know how much

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Gold-Silver के दाम में आज यानी 17 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 898 रुपए गिरकर 1,09,971 पर आ गया है। इससे पहले कल ये 1,10,869 रुपए पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी है।

यह भी पढ़ें: तत्काल के बाद जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी

वहीं चांदी भी 2,587 रुपए गिरकर 1,26,713 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी 1,29,300 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी।

Gold-Silver इस साल सोना ₹33,809 और चांदी ₹40,696 महंगी हुई

इस साल अब तक सोने की कीमत 33,809 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,971 रुपए हो गया है।
चांदी का भाव भी इस दौरान 40,696 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,26,713 रुपए प्रति किलो हो गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version