पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में 25 दिसंबर को गोलमुरी केबुल वेलफेयर क्लब में एकदिवसीय महा रक्तदान शिविर का आयोजन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष भारत रत्न और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में इस वर्ष भी विराट रक्तदान शिविर का आयोजन होगा. भाजपा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग इसे सफल बनाने में जुटे हैं. बुधवार को गोलमुरी स्थित आवासीय कार्यालय से भाजपा नेता ने रक्तदान शिविर के संदर्भ में पोस्टर का विमोचन किया.

यह भी पढ़े : सिंहभूम चैम्बर के शिकायत पर रेलवे ने राहगीरों के लिये निर्मित मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर आमजनता के लिये खोला गया

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उक्त पोस्टर और हैंडबिल के संग दिनेश कुमार एवं आयोजन समिति से जुड़े सदस्य डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को रक्तदान शिविर में आमंत्रित करेंगे. भाजपा नेता दिनेश कुमार ने बताया कि यह शिविर श्रद्धेय अटल जी के 99वें जयंती को समर्पित है. बताया कि वर्ष 2003 से लगातार प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को अटल जी के सम्मान में रक्तदान शिविर आयोजित की जाती रही है. दिनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष उनका लक्ष्य है कि 700 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो सके.

व्यापक जनसंपर्क के मार्फ़त लोगों से जुड़ने की कार्योजना तैयार की जा रही है साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे है और कॉल सेंटर  के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों को दूरभाष पर भी सूचना प्रदान की जा रही है और शिविर के निमित उनको आमंत्रित किया जा रहा है, शहर के युवा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी निमंत्रित किया जा रहा है। आज पोस्टर विमोचन के दौरान दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, प्रोबीर चटर्जी राणा, अशोक सामंता, बंटी  अग्रवाल, पप्पू  उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह शिंदे, लक्ष्मण बेहरा मौजूद थें.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---