सोशल संवाद / जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई करोड़ों की डकैती की जांच कर रही 20 सदस्यीय एसआईटी को अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने वारदात से पहले 10 दिनों तक बैंक और आसपास की रेकी की थी।
यह भी पढे : छोटा गोविंदपुर में जलापूर्ति ठप, सवा लाख लोग परेशान
पुलिस ने अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। एसआईटी संदिग्ध मोबाइल नंबरों, दूसरे राज्यों के सक्रिय गिरोहों और स्थानीय संपर्कों की पड़ताल में जुटी है। बिहार, बंगाल और ओडिशा पुलिस से भी अपराधियों की तस्वीरें साझा की गई हैं। इधर, बैंक की आंतरिक सुरक्षा भी जांच के घेरे में आ गई है।
पड़ताल में सामने आया कि बैंक का अलार्म सिस्टम लंबे समय से खराब पड़ा था और सेफ की दोनों चाबियां एक ही कर्मी के पास थीं। एडीजी ने मौका मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि अपराधियों तक बैंक की गोपनीय जानकारी कैसे पहुंची।











