---Advertisement---

झारखंड के शहरी पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मानदेय में बढ़ोतरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Good news for urban para teachers in Jharkhand

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड के शहरी पारा शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी की है। उन्हें एरियर समेत मानदेय वृद्धि का लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में चुनाव नहीं होने से इन अध्यापकों को वर्ष 2023 से मानदेय वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा था।

यह भी पढे : भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के पक्ष में खुल कर सामने आया आदिवासी समाज

झारखंड के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने राज्य के शहरी क्षेत्र में कार्यरत सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) के मानदेय में 4 फीसदी वृद्धि को सशर्त मंजूरी दे दी है। इस वृद्धि का लाभ लगभग 1500-2000 पारा शिक्षकों को मिलेगा। यह आदेश शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने निकाला है।

ग्रामीण क्षेत्र के सहायक अध्यापकों को मानदेय वृद्धि का यह लाभ वर्ष 2023 से मिल रहा है, पर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण शहरी क्षेत्र में समिति नहीं बन पाई थी, इस वजह से इन शिक्षकों को अब तक मानदेय वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा था। अब इन्हें एरियर समेत मानदेय वृद्धि का लाभ मिलेगा।

नगर निगम या नगर परिषद तथा नगर पंचायत क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों में कार्य कर रहे सहायक अध्यापकों के लिए प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार का गठन किया गया है। शहरी क्षेत्रों में चुनाव नहीं होने से सहायक अध्यापकों को वर्ष 2023 से चार प्रतिशत मानदेय वृद्धि का लाभ नहीं मिलने पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए परियोजना निदेशक ने वैकल्पिक व्यवस्था का प्रस्ताव दिया था। इसकी समीक्षा के बाद सहायक अध्यापकों की चार प्रतिशत मानदेय वृद्धि के लिए तत्काल कुछ शर्तों के साथ कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।

वेतन वृद्धि से पूर्व, उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला कार्यकारिणी समिति का भी अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। राज्य के शहरी क्षेत्रों के चुनाव के बाद वृद्धि की घटनोत्तर स्वीकृति प्राप्त की जाएगी। यह व्यवस्था पूर्ण रूप से तात्कालिक है। मानदेय वृद्धि के इस प्रस्ताव को विभागीय मंत्री सह सीएम की ओर से अनुमोदित किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version