दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी ..जानें पूरी खबर

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क:  दिल्‍ली कैपिटल्‍स का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन अब तक बेहद लचर रहा है। डेविड वॉर्नर के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चार मैच खेले और सभी में उसे शिकस्‍त का सामना करना पड़ा है। दिल्‍ली अपना अगला मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी।

इस मुकाबले से पहले दिल्‍ली को राहत की खबर मिली है। स्‍टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श दोबारा फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए हैं और वो आरसीबी के खिलाफ मैच में खेलने के लिए उपलब्‍ध रहेंगे। 6.5 करोड़ रुपये में दिल्‍ली कैपिटल्‍स से जुड़े मिचेल मार्श

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने एक वीडियो शेयर करके मिचेल मार्श के दोबारा टीम से जुड़ने की जानकारी दी। वीडियो में नजर आ रहा है कि मिचेल मार्श ने अभ्‍यास के बाद अपनी शादी के बारे में बातचीत की। बता दें कि मिचेल मार्श ने 10 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड ग्रेटा मार्क के साथ शादी की थी। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मिचेल मार्श का वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, ‘मिच मार्श लौट आए और जोश भरने के लिए तैयार हैं।’

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---