Advertisement 2

हाथीखेदा मंदिर जाने वाली सड़क होगी चौड़ी, प्रक्रिया शुरू अच्छी खबर

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
हाथीखेदा मंदिर जाने वाली सड़क होगी चौड़ी, प्रक्रिया शुरू अच्छी खबर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : कोल्हान की चर्चित हाथीखेदा मंदिर जाने वाली सड़क चौड़ी और मजबूत होगी। भुइयांसिनान से सुसनी भाया हाथीखेदा पथ के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।
इस बीच चामीडीह गांव में जहां सड़क अपेक्षाकृत संकरी है, वहां रैयती जमीन अधिग्रहण कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने
की योजना है।

यह भी पढ़े : PM Awas Yojana: बाइक रखने वालों को भी मिलेगा पक्का घर, बिहार में 11.18 लाख आवास का लक्ष्य

इस योजना के तहत जिला उपायुक्त, जिले के अपर उपायुक्त (एडीसी) और जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से भूमि अधिग्रहण की सूचना जारी की है। इसमें जमीन का खाता, प्लॉट, जमीन की किस्म, रकवा और चौहद्दी का विवरण दर्ज है। इसके तहत छह रैयतों की जमीन का विवरण प्रकाशित किया गया है। इन सभी की कुल मिलाकर आधा एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। जिन रैयतों की जमीन जाएगी उनके नाम देवेन्द्र नाथ गोप, प्रमथ गोप, प्रकाश गोप, चिंतु गोप, लालू गोप और तेलू गोप हैं। दरअसल बेहद चर्चित हाथीखेदा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से वाहनों का लोड भी पटमदा प्रखंड की सड़कों पर काफी बढ़ गया है। परंतु सड़कों की स्थिति बेहद खस्ता है। इस वजह से इस सड़क के निर्माण की योजना बनाई गई है। इस बीच जिस चामीडीह में सड़क संकरी है, वहां की सड़क को भी चौड़ी और मजबूत करने की योजना बनाई गई है। यह सड़क पथ निर्माण विभाग के जमशेदपुर पथ प्रमंडल की है। पूरी सड़क निर्माण के लिए कार्यपालक अभियंता की ओर से से टेंडर निकाला जा चुका है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version