---Advertisement---

सरकारी काम से पहले जान लें: जमशेदपुर में चार दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Government offices in Jamshedpur will remain closed

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में सरकारी कार्यालयों से जुड़े लोगों और आम नागरिकों के लिए अहम सूचना है। शहर के सभी सरकारी कार्यालय आगामी चार दिनों तक बंद रहेंगे। इसकी वजह रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के बाद लगातार पड़ने वाले त्योहारों के अवकाश हैं।

यह भी पढ़े : Ranchi में होगा Kidney Transplant, इन दो अस्पतालों को मिलेगा लाइसेंस

जानकारी के अनुसार, रविवार की छुट्टी के बाद अगले दो दिन झारखंड के प्रमुख आदिवासी पर्व सोहराय के कारण अवकाश रहेगा। इसके बाद तीसरे दिन मकर संक्रांति का अवकाश घोषित किया गया है। इस तरह कुल मिलाकर लगातार चार दिनों तक सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा।

इस दौरान जिला प्रशासन, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय समेत सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों जैसे स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं पूर्व की तरह कार्यरत रहेंगी।

लगातार छुट्टियों के बाद अब सभी सरकारी कार्यालय गुरुवार से दोबारा खुलेंगे और नियमित कामकाज शुरू होगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरी कार्यों की योजना छुट्टियों को ध्यान में रखकर बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---