Dr Abhishek Child Care

गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे खिलाफ 14 सालों से चल रही है साजिश

By Riya Kumari

Published :

Follow
गोविंदा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हाल के इंटरव्यूज़ में गोविंदा की आदतों और कथित अफेयर्स पर खुलकर बयान देती नजर आई हैं। सुनीता के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। अब इस पूरे विवाद पर गोविंदा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

यह भी पढे : नेहा कक्कड़ ने काम से ब्रेक लेने का किया एलान, वायरल पोस्ट के बाद मचा हड़कंप

“कई सालों से मेरे खिलाफ साजिश चल रही है”

गोविंदा ने कहा कि उनके खिलाफ लंबे समय से एक सोची-समझी साजिश रची जा रही है। एक्टर के मुताबिक,

“एक दोस्त ने मुझसे कहा था कि तुम्हारे खिलाफ कई सालों से साजिश चल रही है। मैंने तब कहा था कि एक-दो साल, चार-पांच साल या दस साल निकल जाते हैं, लेकिन जब बात 14–15 साल तक चलती है तो वह योग नहीं बल्कि प्रयोग बन जाती है।”

उनका कहना है कि इस तरह की लगातार नकारात्मकता किसी भी इंसान को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकती है।

परिवार पर भी पड़ता है असर

गोविंदा ने आगे बताया कि ऐसी साजिशों का सीधा असर परिवार और रिश्तों पर भी पड़ता है।
उन्होंने कहा,

“किसी की सोची-समझी चाल में घर-परिवार भी आ जाता है। लोग डर जाते हैं। हर कोई गोविंदा नहीं होता।”

एक्टर ने पत्नी सुनीता आहूजा की तारीफ करते हुए कहा कि वह समझदार और पढ़ी-लिखी हैं और उनकी भाषा में कोई गलती नहीं होती।

“चुप रहने को कमजोरी समझा जाता है”

गोविंदा ने साफ कहा कि लंबे समय तक चुप रहना कई बार नुकसानदेह हो सकता है।
उन्होंने कहा,

“मैंने महसूस किया है कि जब हम चुप रहते हैं, तो लोग हमें कमजोर समझने लगते हैं या सोचते हैं कि हम गलत हैं।”

एक्टर ने यह भी दावा किया कि उन्हें बताया गया है कि भविष्य में इस पूरे मामले में परिवार के सदस्यों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, और कई बार उन्हें इसका एहसास तक नहीं होता।

सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

गोविंदा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स पूरे मामले को पारिवारिक मुद्दा बताते हुए निजी रखने की सलाह दे रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator