18 करोड़ से गोविंदपुर हॉल्ट बनेगा ब्लॉक स्टेशन

By Riya Kumari

Published :

Follow
18 करोड़ से गोविंदपुर हॉल्ट बनेगा ब्लॉक स्टेशन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर से सटे गोविंदपुर हॉल्ट को ब्लॉक स्टेशन बनाने की प्रक्रिया चक्रधरपुर मंडल में शुरू हो गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन 18 करोड़ से गोविंदपुर हॉल्ट को ब्लॉक स्टेशन बनाएगा। इससे 400 मीटर लंबा हाई लेवल प्लेटफॉर्म और शेड के साथ नया स्टेशन, सर्विस भवन, यात्रियों के लिए विश्राम गृह व पेयजल के लिए डीप बोरिंग की व्यवस्था की जा रही है,

यह भी पढे : एंबुलेंस में ही बच्ची का जन्म एमजीएम में देर से हुआ इलाज

Sunrise Enclave

जबकि, प्लेटफॉर्मों के बीच यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए लाइन के ऊपर नया फुट ओवरब्रिज बनाने का आदेश है। गोविंदपुर हॉल्ट को ब्लॉक स्टेशन बनाने के साथ ही यार्ड और ट्रैक का विस्तार करना रेलवे की प्राथमिकता में है, ताकि टाटानगर-खड़गपुर मार्ग की ट्रेनों के संचालन में सहूलियत हो।

इससे यार्ड के लेआउट में पांच रनिंग लाइन अप, डाउन और तीसरी लाइन से जुड़ी एक अप लूप और एक कॉमन लूप लाइन बनाने की योजना है। वहीं, 600 मीटर लंबी कोचिंग स्टेब्लिंग लाइन सह हॉट एक्सल साइडिंग एवं विशेष ओवर लाइन भी बननी है। ट्रैक विस्तार के तहत मौजूदा रेलवे पुल संख्या 35ए, 36, 37 व 38 की मरम्मत होगी। सभी कार्य को 18 महीने में संपन्न कराने का लक्ष्य है। मालूम हो कि जोन के पूर्व रेल जीएम एके मिश्रा ने ट्रेनों को समय से चलाने की योजना से गोविंदपुर हॉल्ट को ब्लॉक स्टेशन बनाने की घोषणा की थी। वहीं, सुरक्षित परिचालन योजना से गोविंदपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की योजना को मंजूरी दी थी। हॉल्ट को ब्लॉक स्टेशन बनने से ट्रेनों के खाली कोच को खड़ी करने में रेलवे को सहूलियत होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---