समाचार

मंगसिर नवमी महोत्सव में श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ, मोटी सेठानी के जयकारों से गुंजायमान रहा साकची दादी मंदिर

सोशल संवाद /डेस्क : सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट, साकची द्वारा संचालित महालक्ष्मी, अंजनी माता, राणी सती दादी मंदिर में बुधवार को मंगसिर नवमी के अवसर पर राणी सती दादी का महामंगलपाठ आयोजित किया गया। मारवाड़ी समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधान में हाथों में मेहंदी रचाये दादी के मंगलपाठ में हिस्सा लिया। मंगल पाठ वाचक शिवम पसारी कोलकाता ने संगीतमय मंगलपाठ कर महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंगल पाठ का शुभारंभ गणेश वंदना ‘म्हारा प्यारा गजानंद आइज्यो, रिद्ध सिद्ध न सागै लाइज्यो जी’ से किया गया।

भजन गायक ने धोय धोये आंगना में आवो म्हारी दादी जी…. मोटी सेठानी म्हारो बेड़ों पार लगाणो पड़सी…, म्हारी तनधन से लौ लागी ये माय…, दूजो वर नहिं ब्याहूंगी…, तेरा किसने किया सिंगार मैया बड़ी प्यारी लागे…, मेहंदी रची थारा हाथा में, घूरे काजल आंख्या में … जैसे एक से बढ़ कर एक दादी भजनों की प्रस्तुति दी। इन गीतों पर श्रद्धालु झूमते हुए दादीजी का जयकारा लगाते रहे। मुख्य यजमान विनोद देबुका एवं मनोज अग्रवाल सपत्नीक ने संयुक्त रूप से विधि विधान से पूजा-अर्चना की। लौहनगरी के विद्वान पंडितों द्वारा राणीसती दादी का पूजन कार्य संपादित कराया गया।

मंगलपाठ का मुख्य आकर्षण दादी का श्रृंगार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत तथा दादी रसोई का प्रसाद था। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव प्रमोद भालोटिया, सुमन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुरेश खेमका, ओमप्रकाश अग्रवाल, दिलीप जालुका, सांवरमल अग्रवाल, नरेश संघी, अमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल गोलू, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, अंकित मोदी, सुरेश काउंटिया, सन्नी संघी, गौरव अग्रवाल, प्रमोद जलुका, सतीश शर्मा, राजकुमार मवंड़िया, विष्णु धानुका, आदि का सहयोग रहा।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago