---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

दिल्ली में तमिल संस्कृति से जुड़े त्योहारों व सांस्कृतिक आयोजनों का हो रहा भव्य आयोजन: रेखा गुप्ता

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली में तमिल संस्कृति से जुड़े त्योहारों व सांस्कृतिक आयोजनों का हो रहा भव्य आयोजन: रेखा गुप्ता

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली सचिवालय में शुक्रवार को तमिलनाडु दिवस के परिप्रेक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने भरत नाट्यम, कराकट्टम, कावड़ी अट्टम और कारागम लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वर्षा की देवी ‘मारी अम्मन’ और ‘भगवान मुरुगन’ की आराधना के नृत्यों की भव्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

यह भी पढे : मधु कोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस: मुंबई की संपत्तियों की नीलामी पर ED कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक

कार्यक्रम में 20 कलाकारों ने शिरकत की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय विकास में योगदान की सराहना की।

माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि तमिलनाडु दिवस भारत की सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय एकता का उत्सव है। तमिलनाडु ने अपनी समृद्ध भाषा, साहित्य, शास्त्रीय संगीत, भरतनाट्यम और अद्वितीय स्थापत्य कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु  देश के इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उत्पादन, समुद्री व्यापार, सूचना प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में अग्रणी राज्यों में से एक है। दिल्ली और तमिलनाडु के बीच आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक संबंध निरंतर मजबूत हो रहे हैं। बड़ी संख्या में तमिलनाडु के छात्र दिल्ली के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राष्ट्रीय संस्थानों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तथा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजधानी में आयोजित होने वाले पोंगल, भरतनाट्यम और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और अधिक सशक्त बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु दिवस के अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है और यही भावना देश को विकास और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत आयोजन’ संकल्प की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में सभी राज्यों के दिवसों का भव्य आयोजन हो रहा है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में  तमिल उत्सवों, पर्वो और कर्नाटक संगीत जैसे सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी गौरवशाली तमिल संस्कृति से जुड़ रही है। दिल्ली में उत्तरा स्वामी मलाई मंदिर, भगवान अयप्पा मंदिर, वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर और देवी करुमरियम्मन मंदिर में तमिल परंपरा के अनुसार विशेष पूजा और वार्षिक उत्सव आयोजित किए जाते हैं। ये मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थान ही नहीं, बल्कि दिल्ली में तमिल भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं प्रसार के महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version