Dr Abhishek Child Care

विवेक विद्यालय में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह अभियान का भव्य उद्घाटन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
विवेक विद्यालय में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह अभियान का भव्य उद्घाटन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में को सुरक्षा जागरूकता साप्ताहिक अभियान का भव्य उद्घाटन विद्यालय प्राचार्य अवधेश सिंह के द्वारा सुसंपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को विभिन्न सुरक्षा नियमों से अवगत कराना, सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने हेतु प्रेरित करना है। कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के प्राथमिक विभाग के बच्चों द्वारा सुरक्षा गीत की प्रस्तुति हुई।सीनियर विभाग के बच्चों द्वारा सुरक्षा नियमों की थीम पर भाषण एवं अनुच्छेद वाचन की प्रस्तुति हुई जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

यह भी पढ़े : चांडिल डैम में डूब गया जमशेदपुर से उड़ा जहाज ; डैम के पास नहा रहे लोगों ने डूबते देखा, रेस्क्यू में जुटी पुलिस

विद्यालय द्वारा आयोजित इस साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत पूरे सप्ताह विद्यार्थियों द्वारा स्किट, नुक्कड़ नाटक, लघुनाटिका, स्लोगन लेखन, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली आदि के माध्यम से समाज के लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। प्राचार्य अवधेश सिंह ने आत्म सुरक्षा के प्रति सजग रहने पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय की नई पीढ़ी सुरक्षा नियमों के महत्व एवं उनके अनुसरण से होने वाले लाभों से अनभिज्ञ है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना की खबर आती है। विवेक विद्यालय के छात्रों ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाज के लोगों को जागरूक करने के क्रम में सुरक्षा सप्ताह के आयोजन द्वारा एक उत्कृष्ट प्रयास किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version