जामटुटी में मां लक्ष्मी पूजा पर ओड़िआ ओपेरा का भव्य आयोजन, सन्नी उरांव ने किया उद्घाटन

By Riya Kumari

Published :

Follow
जामटुटी में मां लक्ष्मी पूजा पर ओड़िआ ओपेरा का भव्य आयोजन, सन्नी उरांव ने किया उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जामटुटी: मां लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर हाथिया पंचायत के ग्राम जामटुटी में ओड़िआ ओपेरा नाटक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने फीता काटकर किया। इस दौरान ओडिशा के बालेश्वर से पहुंची प्रतिष्ठित नाट्य मंडली ‘ओम श्री सातशंख’ के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

यह भी पढे : Tata Group में फिर बढ़ी हलचल: Noel Tata ने रखे दो बड़े प्रस्ताव, SP Group के ₹25,000 करोड़ पर मांगा जवाब

भाषा और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सन्नी उरांव ने कहा कि जामटुटी में मां लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित ओपेरा नाटक का उद्घाटन करना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र ओड़िआ भाषा, बोली और रहन-सहन की समृद्ध परंपरा से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति और पारंपरिक सभ्यता को संरक्षित रखने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। ओड़िआ ओपेरा जैसी पारंपरिक नाट्य विधाओं को हर स्तर पर बढ़ावा देना समय की मांग है।

आयोजन समिति और ग्रामीणों का जताया आभार

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने जामटुटी के ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस आत्मीयता, स्नेह और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया, उसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय जगन्नाथ प्रधान, हाथिया पंचायत के पूर्व मुखिया कुंवार सिंह सरदार, अमर बोदरा और स्थानीय मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, आयोजन समिति के सदस्य और दूर-दराज से आए दर्शक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान सांस्कृतिक उत्साह और पारंपरिक कला के प्रति लोगों का जुड़ाव देखने को मिला।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version