Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक और कलश यात्रा, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु

By Riya Kumari

Published :

Follow
श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक और कलश यात्रा, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुईलाडुंगरी परिसर में महिला समिति के तत्वावधान एवं अध्यक्ष इंद्रा साहू के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा, रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढे : JBVNL की नई सुविधा: अब बिजली की शिकायत के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर, कॉल या WhatsApp से होगा काम

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कलश यात्रा से हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से स्वर्णरेखा घाट तक पहुंचकर पवित्र जल ग्रहण किया तथा भक्ति-भाव के साथ पुनः मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। इसके उपरांत महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि श्रावण मास भारतीय सनातन संस्कृति में आस्था, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ की आराधना व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, आत्मबल एवं लोककल्याण की भावना का संचार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने महिला समिति के सभी सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होता रहेगा।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के महासचिव गिरधारी साहू, उपाध्यक्ष परमानंद कौशल, महावीर प्रसाद, त्रिवेणी कुमार, बी. श्रीनिवास राव, जितेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

महिला समिति की ओर से जमुना निषाद, हेमा साहू, मंजू ठाकुर, मंजू साहू, मनोरमा देवी, चांदनी साहू, द्रौपदी देवी, पार्वती साहू, प्रीति, फुलेश्वरी साहू, सोनी साहू, पूनम देवी, बेला देवी, सुमन निषाद, प्राची निषाद, पिंकी साहू, कमला निषाद, गौरी देवी एवं पिंकी कुमारी,फूलों देवी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में रोशन साहू, सौरव साहू, विजय मानिकपुरी, धर्मेंद्र साहू, मोतीलाल साहू, गंगाराम साहू, प्रकाश राव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं स्थानीय बस्तीवासी उपस्थित रहे।

श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण इस आयोजन ने पूरे टुईलाडुंगरी क्षेत्र को शिवमय बना दिया तथा सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ एवं माँ शीतला से सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator