Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जमशेदपुर लक्ष्मीनगर में भव्य शिव कथा और पार्थिव पूजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर लक्ष्मीनगर में भव्य शिव कथा और पार्थिव पूजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर (प्रेम नगर) में युवक संघ दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य पार्थिव पूजन एवं शिव कथा कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भगवान शिव की आराधना की और विश्व शांति व सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढे : चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की देरी का मुद्दा उठा: सांसद विद्युत वरण महतो ने रेल मंत्री से की मुलाकात

 “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंजा परिसर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम में हजारों शिव भक्तों की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चारों ओर “हर हर महादेव” के जयघोष से माहौल गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

पूजन, आरती और हनुमान चालीसा का पाठ

इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और विधि-विधान से आरती की। साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया।

“शिव ही सृष्टि के आधार” अमरप्रीत सिंह काले

कार्यक्रम में मौजूद अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति व्यक्ति के भीतर आत्मबल, संयम और सेवा की भावना को जागृत करती है। उन्होंने कहा कि शिव ही सृष्टि के आधार हैं और उनकी आराधना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

समाज को जोड़ने का माध्यम बने ऐसे आयोजन

काले ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज को जोड़ने और भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

आयोजकों का किया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी आयोजकों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की अपील की।

लक्ष्मीनगर में आयोजित यह शिव कथा और पार्थिव पूजन कार्यक्रम भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator