सोशल संवाद/डेस्क: दो दशक से अधिक समय से जनता के समर्थन और विश्वास के साथ काम करने के बाद अब बिहार के CM नितीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे और सहयोग की बदौलत ही बिहार आज विकास और सम्मान की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: मानगो में ऐतिहासिक जीत के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात
उन्होंने कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में एक इच्छा थी कि वे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में वे राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनके साथ संबंध और सहयोग भविष्य में भी पहले की तरह बना रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के निर्माण का संकल्प आगे भी जारी रहेगा और राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।









