सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति के खिलाफ कल हुए सफल स्वतःस्फूर्त जमशेदपुर बंद कराने के लिए शहर की जनता को लाख लाख बधाईयां. साथ ही बंद का माहौल बनाने तथा बंद के दिन सड़कों पर निकलकर आम जन का हौसला बढ़ाने के लिए एनडीए एवं सर्वसमाज के नागरिकों को भी अनेक अनेक बधाईयां.
यह भी पढे : बीजेपी बंद पर कांग्रेस का हमला, परविंदर सिंह बोले- जनता को बंद नहीं, न्याय चाहिए
एनडीए, ख़ासकर जदयू के साथियों से अपील है कि वे स्वतःस्फूर्त बंद के संदेश को ग्रहण करें और इसके आधार पर भविष्य की स्वस्थ राजनीति का खाका खींचे. आम जनता न केवल अपराध , छिनतई , चोरी, चापडबाजी से त्रस्त है बल्कि भ्रष्टाचार, महँगाई और लफ़ंगई की राजनीति से भी तंग है. हमारा दायित्व है कि हम निहित स्वार्थ और गंदी प्रतिस्पर्धा की राजनीति से उपर उठें और सिद्धांत परक राजनीतिक राह पर चलें. ऐसा हुआ तो जनता इसका हिसाब रखेगी.
हमारे पास गांधी, लोहिया, दीनदयाल और लोकनायक जयप्रकाश की वैचारिक धरोहर हैं जिनके आधार पर स्वतंत्र भारत की राष्ट्रीय राजनीतिक धाराएँ चलनी थी. पर विगत कुछ दशकों से ये धाराएँ राजनीतिक जनमानस से गुम हो गई हैं.
इन्हें पुनर्जीवित करना कल की स्वतःस्फूर्त बंदी से निकला संदेह. जनता तैयार है, हम राजनीतिक कर्मियों को इसका अनुसरण करना है. हमें “नैतिक राजनीति बनाम राजनैतिक रणनीति” की बारीकियों को समझने और इसे अपने कार्यकर्ताओं को समझाने की जरूरत है. हम इस आधार पर नए समर्थक एवं कार्यकर्ता तैयार करें. कल के स्वतःस्फूर्त बंदी से निकला यह संदेश ग्रहण करें.










