चक्रधरपुर के साईं देवस्थान में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर के साईं देवस्थान में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : साईं भक्त मंडल, चक्रधरपुर के साईं देवस्थान में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढे ; KSMS Hosts University Connect to Empower Future Aspirants

महोत्सव का शुभारंभ प्रातःकाल गणेश पूजन से हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ साईं बाबा का अभिषेक एवं महाआरती संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

शाम के समय साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के बीच निकाली गई। पालकी यात्रा में त्रिवेणी कंपनी के चेयरमैन गोविन्द दोदराजका अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। उनके साथ आदर्श दोदराजका एवं आनंद दोदराजका ने भी साईं बाबा की पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते आगे बढ़े। शहर के विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया। “साईं बाबा की जय” के उद्घोष से पूरा चक्रधरपुर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

रात्रि में साईं देवस्थान मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। साईं भक्त मंडल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं, रांची से आईं प्रसिद्ध भजन गायिका चुमकी राय ने साईं बाबा के लोकप्रिय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान साईं देवस्थान के संरक्षक आदर्श दोदराजका ने सभी भजन कलाकारों को सम्मानित किया। साथ ही साईं भक्त मंडल के संस्थापक सदस्य उत्तम साहा को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं वर्षों से साईं सेवा के प्रति समर्पण के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर आदर्श दोदराजका ने कहा कि “साईं बाबा की असीम कृपा उत्तम भाई पर सदैव बनी रही है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी उन्होंने बाबा की सेवा में निरंतर समर्पण दिखाया और उसी आस्था एवं सेवा भाव से हर चुनौती पर विजय प्राप्त की।”

भजन संध्या एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय माहौल और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण के बीच गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन संपन्न हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version