सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने बायो से BJP और राष्ट्रीय प्रवक्ता पद का उल्लेख हटा दिया है।
यह भी पढे : Assam Flood Relief: धनबाद के Aryan Kelvin ने जुटाए ₹19 लाख, ‘Algorithm King’ ने CarryMinati का रिकॉर्ड तोड़ा
X बायो बदलने के बाद शुरू हुई चर्चा
शहजाद पूनावाला ने अपने X अकाउंट के बायो में बदलाव किया, जिसके बाद उनके भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गईं। नए बायो में उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “लाइफलॉन्ग फॉलोअर” बताया है, लेकिन BJP से जुड़ी पहचान का जिक्र नहीं है।
निजी कारणों का दिया गया हवाला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहजाद पूनावाला ने BJP नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। हालांकि पार्टी या शहजाद पूनावाला की ओर से इस मामले में अभी विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
BJP के चर्चित प्रवक्ताओं में रहे हैं शहजाद
शहजाद पूनावाला पिछले कुछ वर्षों से BJP के प्रमुख टीवी चेहरों में शामिल रहे हैं। वह पार्टी की ओर से विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर मजबूती से पक्ष रखते नजर आते रहे हैं। साल 2017 में कांग्रेस की आंतरिक राजनीति को लेकर दिए गए बयानों के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे।
आगे की राजनीतिक भूमिका पर नजर
शहजाद पूनावाला के BJP से अलग होने की खबर के बाद अब उनकी आगे की राजनीतिक रणनीति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, उनके भविष्य के कदम को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।









