सोशल संवाद / जमशेदपुर : सदर अस्पताल में उच्च निर्भरता यूनिट (एचडीयू) का उद्घाटन सोमवार को किया गया। उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने किया। उन्होंने कहा कि एचडीयू आईसीयू और सामान्य वार्ड के बीच मध्यवर्ती देखभाल प्रदान करती है।
यह भी पढे : इंकैब : कर्मियों के बकाया का जल्द होगा भुगतान
यह विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी है, जिन्हें किसी एक अंग के अचानक खराब होने का खतरा होता है। इस यूनिट में भर्ती मरीजों की विशेष प्रशिक्षित नर्सों और डॉक्टरों द्वारा निरंतर निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए सेवाओं को पारदर्शी और जनोन्मुख बनाया जाए। उद्घाटन समारोह में एसीएमओ डॉ. अजय सिन्हा, डीएलओ सह डीएमओ डॉ. मृत्युंजय धावड़िया व अन्य उपस्थित थे।









