Dr Abhishek Child Care

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना ने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के 730 लाभुकों के बीच स्वीकृति सर्टिफिकेट का किया वितरण

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के तहत रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित कार्यालय में कदमा,सोनारी,बिष्टुपुर,साकची,मानगो के रहने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के 730 लाभुकों के बीच स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया.अब इन लाभुकों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा.

माननीय मंत्री के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने घर घर  जाकर,बीच-बीच में आवश्यकता के अनुसार क्षेत्र में शिविर लगाकर इन लाभुकों का आवेदन फार्म भरवाया था.इस के अलावा कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में वृद्धावस्था,विधवा पेंशन,विकलांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए के लाभुक आते हैं जिन्हें कार्यालय से सहयोग प्रदान किया जाता है.

इस दौरान संजय तिवारी, मनोज झा,प्रभात ठाकुर,संजीव झा,बबुआ झा,ईश्वर सिंह,राकेश जयसवाल,बबन शुक्ला,इरशाद हैदर, जितेंद्र सिंह,तुला दा,राजकुमार दास ,देवाशीष डे उर्फ छोटू ,रवि दुबे, राजेश गोराई,धनु महतो ,माजिद अख्तर, राजेश रजक,राजू दास,राजू मलिक,सुमित सोनकर, मालती देवी, संतोष जैन,मनास गिरी,राकेश दास, परीक्षित कुमार उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version