Advertisement 1
Advertisement 2

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय पर पर ठोका मानहानि का नोटिस

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर:  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर कानूनी नोटिस जारी किया है. दरअसल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि झूठे और फर्जी वायरल वीडियो और कथित प्रतिबंधित पिस्तौल रखने के सरयू राय के आरोप पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने अधिवक्ता प्रकाश झा के माध्यम से विधायक सरयू राय पर कानूनी नोटिस जारी किया है.

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिस तस्वीर और वीडियो को विधायक सरयू राय के द्वारा सार्वजनिक किया गया हैं, वह जमशेदपुर राइफल क्लब की है और मंत्री बन्ना गुप्ता राइफल क्लब के सदस्य हैं. मंत्री वहाँ अभ्यास करने के आहर्ता को पूर्ण करते हैं. विधायक सरयू राय इन दिनों अपने विधायिकी कार्य छोड़ कर तथा विकास कार्यों को भूलकर जनहित से दूर होकर व्यक्ति विशेष पर बयान बाजी कर आम जनता को धोखा दे रहे हैं. जो दुर्भाग्यपूर्ण है. अगर सरयू राय जी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं माँगेंगे तो उनपर मान- हानि का मुकदमा दायर किया जायेगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator