Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Heatwave Alert 2026: भीषण गर्मी से बढ़ सकता है Brain, Eyes और Kidney से जुड़ी बीमारियों का खतरा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Heatwave Alert 2026: भीषण गर्मी से बढ़ सकता है Brain, Eyes और Kidney से जुड़ी बीमारियों का खतरा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी अब सिर्फ असहजता का कारण नहीं रह गई है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लगातार बढ़ता तापमान शरीर के कई अहम अंगों जैसे दिमाग, आंखों, किडनी और दिल पर बुरा असर डाल सकता है।

यह भी पढे : केयू के सात नए डिग्री कॉलेजों के लिए शिक्षकों के 152 पद सृजित

Heatwave में सबसे ज्यादा खतरा किन लोगों को?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और पहले से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट या किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोग ज्यादा जोखिम में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है।

दिमाग और आंखों पर भी पड़ रहा असर

डॉक्टरों के मुताबिक हीटवेव के कारण लोगों में सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी, ब्रेन फॉग और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसे लक्षण तेजी से बढ़ रहे हैं। कई मामलों में आंखों में जलन और सूखापन की समस्या भी देखी जा रही है।

Kidney और Heart पर बढ़ रहा दबाव

अत्यधिक गर्मी और डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। इससे किडनी पर दबाव बढ़ता है और गंभीर मामलों में Acute Kidney Injury जैसी समस्या हो सकती है। वहीं दिल को भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट संबंधी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है।

डॉक्टरों ने दी ये जरूरी सलाह

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। साथ ही ORS, नारियल पानी और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की भी सलाह दी गई है।

Heat Stroke के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, उल्टी, चक्कर, बेहोशी, सांस लेने में परेशानी या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिलने पर हीट स्ट्रोक जानलेवा साबित हो सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator