सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड राज्य में हिटवेव का असर कोल्हान क्षेत्र जिसमें जमशेदपुर के अलावा सरायकेला, बहरागोड़ा एवं पश्चिम सिंह केंद्र में था।अब इसका दायरा छोटा नागपुर प्रमंडल, बोकारो, संथाल तक बढ़ गया है। रांची मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि हीटवेव का दायरा कोल्हान के साथ-साथ अन्य क्षेत्र जिलों में फैल रहा है। 28 अप्रैल तक इसका दायरा बढ़ते हुए अन्य जिलों पर दिखने लगेगी। जहां का पर 42 से लेकर 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। ऐसे में विशेष एहतियात रखने के साथ सावधानी एवं सतर्क रहना होगा। लोगों से अपील की गई है कि विशेष जरूरी ना हो तो पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3:00 बजे तक घर से बाहर न निकले। बाहर निकालने की नौबत में छाता, टोपी पहनकर ही निकले।
---Advertisement---
Responsive Image Slider









